बिजनौर, मई 29 -- बिजनौर। जिले में मौसम ने गुरुवार रात अचानक करवट ली। तेज आंधी, बारिश और बिजली की कड़कड़ाहट ने लोगों को एक ओर भीषण गर्मी से राहत दी, तो दूसरी ओर कई इलाकों में जनजीवन भी प्रभावित हो गया। तेज हवाओं के चलते जगह-जगह पेड़ और होर्डिंग बोर्ड गिर पड़े, जबकि बिजली व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के कई हिस्सों में रातभर बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार रात करीब 10 बजे अचानक आसमान में काले बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने लगीं। कुछ ही देर बाद तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक चली तेज बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। कई इलाकों में तेज हवाओं के कारण लोगों ने घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर लीं। बिजली चमकने और तेज आवाजों से बच्चों और बुजुर्गों में दहशत का माह...