संभल, मई 29 -- संभल।जनपद में गुरुवार रात करीब 9 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों को चौंका दिया। आसमान में तेज गर्जना और चमकती बिजली से लोग सहम गए। कई इलाकों में तेज हवाओं के चलते पेड़ और बिजली के पोल टूट गए, जिससे जिलेभर में रात से ही बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है।करीब 12 घंटे से बिजली गुल होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं तेज हवा और बारिश से खेतों में खड़ी मक्का की फसल भी गिर गई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि मौसम में आए बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। यह भी पढ़ें- बुलंदशहर : आंधी-बारिश से गर्मी से मिली राहत, टूटे पोल, 10 घंटे से बिजली ठप तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और जनपद का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुं...