आंधी-बारिश ने बढ़ाई मुसीबतें, बिजली गुल, पेड़ गिरे, फसलें जलमग्न
कन्नौज, मई 30 -- कन्नौज। शुक्रवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जिलेभर में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के पोल गिरने से घंटों विद्युत आपूर्ति ठप रही, जबकि खेतों में पानी भरने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ा। छिबरामऊ में सौ शैय्या अस्पताल फीडर की वीसीबी मशीन में नमी के कारण धमाका हो गया, जिससे अस्पताल समेत कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। मानीमऊ क्षेत्र में पेड़ और पोल गिरने से करीब 16 घंटे तक बिजली नहीं आई, जिससे पेयजल संकट खड़ा हो गया। इंदरगढ़ के कलसान गांव में दीवार और टीनशेड गिरने से दो लोग घायल हो गए। यह भी पढ़ें- अस्पताल फीडर में धमाका, कई गांवों की बिजली रही गुल तिर्वा, उमर्दा और आसपास के क्षेत्रों में फसलें जलमग्न हो गईं तथा कई स्थानों पर पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित रहा। बिजली विभाग और प्रश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.