कौशाम्बी, अप्रैल 7 -- दोआबा में मंगलवार शाम अचानक बदले मौसम ने अन्नदाताओं की चिंता बढ़ा दी। बिजली की गरज-चमक के बीच जिले के कई हिस्सों में जोरदार हवाएं चलीं और तेज बारिश भी हुई। इससे खेतों में खड़ी गेहूं की फसल व कटाई के बाद रखी हजारों कुंतल उपज भीग गई। किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। पिछले एक महीने में तीन से चार बार हुई बारिश ने पहले ही किसानों की कमर तोड़ रखी थी। ऐसे में मंगलवार की तेज आंधी और बारिश ने हालात कुछ ज्यादा ही खराब कर दिए। सिराथू क्षेत्र में तेज हवाओं के बीच बारिश हुई। मंझनपुर, करारी, चायल, सरायअकिल आदि इलाकों में भी बूंदाबांदी हुई। परिणाम रहा कि कई जगहों पर खड़ी गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई। वहीं, खेतों में काटकर रखी फसल और भूसा भीगकर खराब होने की कगार पर पहुंच गया। कड़ा क्षेत्र के किसान संतोष कुमार जायसवाल, कमलेश यादव, राजक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.