आंधी-बारिश ने फसलों के साथ उजाड़े आम, आडू के बाग
अलीगढ़, जून 11 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। जनपद में बुधवार की रात आई तेज आंधी और झमाझम बारिश ने अन्नदाताओं पर भारी कहर बरपाया। मौसम के बदले मिजाज ने खेतों में खड़ी फसलों को चौपट करने के साथ ही फलों के बागों को भी उजाड़ कर रख दिया है। इस प्राकृतिक आपदा से धनीपुर और अतरौली समेत कई इलाकों के किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
धनीपुर ब्लॉक में नुकसान धनीपुर ब्लॉक में तेज आंधी और भारी बारिश के कारण मक्का और मूंग की फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा। खेतों में पानी भरने और तेज हवाओं के चलने से फसलें जमीन पर बिछ गई हैं। अलहदादपुर के किसान संतोष कुमार ने बताया कि 20 बीघा में मूंग की फसल की थी सब बर्बाद हो गई। इनके अलावा अन्य किसान भी हैं, जिन्हें मूंग में मोटा नुकसान हुआ है। इसके अलावा मक्का की पकी फसल को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.