आंधी-बारिश ने प्रभावित की बिजली आपूर्ति
मेरठ, जून 12 -- गुरुवार शाम आए आंधी-बारिश ने क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। कई स्थानों पर बिजली के खंभे टूटने से कस्बे और ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पूरी रात लोग गर्मी और अंधेरे में जागकर बिताने को मजबूर रहे, जबकि विद्युत आपूर्ति बहाल होने का इंतजार करते रहे। करीब 15 घंटे तक बिजली गुल रहने से लगभग 50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार दोपहर बाद अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। आंधी-तूफान के बाद बिजली व्यवस्था ठप होने से लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी भी देखने को मिली। ग्रामीणों का कहना है कि पूरी रात बिजली न मिलने से उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजलीघर हस्तिनापुर के अवर अभियंता सतवीर सिंह ने बताया कि आंधी के दौरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.