आंधी-बारिश ने तोड़ी किसानों की कमर, 16 हजार हेक्टेयर फसल प्रभावित
कटिहार, मार्च 23 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शुक्रवार की देर रात आई तेज हवा के साथ हुई बारिश ने जिले के किसानों पर कहर बरपाया है। कृषि विभाग के प्रारंभिक आकलन में बड़े पैमाने पर फसल क्षति की बात सामने आई है। जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि इस आपदा में करीब 15 हजार हेक्टेयर में लगी मक्का और 1 हजार हेक्टेयर में लगी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि क्षति का विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर राज्य कृषि विभाग को भेजा जा रहा है, ताकि प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा मिल सके। विभागीय टीमों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों का लगातार सर्वे किया जा रहा है।किसानों के अनुसार, इस समय मक्का और गेहूं की फसल कटाई के करीब थी, ऐसे में नुकसान और भी अधिक गंभीर हो गया है। जिले में मक्का का औसत उत्पादन प्रति हेक्टेयर 125 क्विंटल तथा गेहू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.