कटिहार, जून 7 -- कटिहार, वरीय संवाददाता भीषण गर्मी और हीट वेव से जूझ रहे जिलेवासियों को शनिवार देर रात आई आंधी और झमाझम बारिश ने बड़ी राहत दी। तेज हवा, बिजली की चमक और बादलों की गर्जना के साथ हुई बारिश से गर्मी की तपिश काफूर हो गई। हालांकि राहत के साथ-साथ शहर और ग्रामीण इलाकों में जलजमाव की समस्या भी सामने आई, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बिजली की आंख-मिचौनी का खेल भी देर रात से जारी रहा。 यह भी पढ़ें- झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उमस भरी गर्मी से मिली बड़ी राहतबिजली और जलजमाव की समस्या रविवार सुबह शहर के कई मोहल्लों और निचले इलाकों में सड़कों पर पानी जमा दिखा। लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह मौसम पूरी तरह बदलीनुमा रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप निकल आई और उमस बढ़ने लगी। यह भी पढ़ें-...