आंधी-बारिश ने चतरा में मचाई भारी तबाही, कई घरों के एसबेस्टस उड़े
चतरा, मई 15 -- चतरा, प्रतिनिधि। चतरा जिले में बुधवार की रात आई तेज आंधी, तूफान और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। अचानक बदले मौसम के कारण जिले के कई इलाकों में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। तेज हवा के कारण कई घरों के एलबेस्टस उड़ गये, वहीं कई पेड़ जड़ से उखड़ गये। पेड़ों के डालियां बिजली के तारों पर गिरने से कई स्थानों पर बिजली के खंभे टुटकर गिर गये। जिससे चतरा में बिजली बाधित हो गयी है। आवागमन भी प्रभावित हुआ। चतरा शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार शाम से ही बिजली आपूर्ति ठप हो गई। तेज आंधी के कारण कई जगह बिजली के पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गए। यह भी पढ़ें- रात आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, कई घरों के उड़े छप्पर जानकारी के अनुसार इटखोरी क्षेत्र में पेड़ गिरने से बिजली का तार टूट गया, जिसके कारण पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.