आंधी-बारिश ने गुल की बत्ती, आम बागानों को पहुंचाया मोटा नुकसान
बागपत, मई 15 -- बागपत। जिलेभर में बुधवार की शाम आई आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन अस्त-व्यस्त किए रखा। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं आंधी ने घंटों तक शहर से लेकर देहात क्षेत्र की बत्ती गुल कर दी। वहीं, आम बागानों को भी आंधी-बारिश से मोटा नुकसान पहुंचा है, जिससे आम उत्पादक किसान परेशान बने हुए है। दरअसल, पिछले एक सप्ताह से मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। कभी तेज धूप निकल रही है, तो कभी आंधी-बारिश से मौसम सुहावना हो रहा है। गत दिवस भी मौसम का यही दौर देखने को मिला। सुबह के समय तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई थी। यह भी पढ़ें- बिगड़ा मौसम: तेज आंधी और बादलों की गरज के साथ हुई मूसलाधार बारिश जिसके बाद तेज धूप निकल आई थी। जिसके चलते लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ा था। वहीं, जैसे ही शाम हुई, मौसम ने फिर से करवट बदल ली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.