आंधी-बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, आलू-धान को भारी नुकसान
कन्नौज, सितम्बर 25 -- कन्नौज, संवाददाता। जिले में लगातार हो रही बारिश और तेज हवा ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गुरुवार रात से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण खेतों में जलभराव हो गया है। सौरिख, हसेरन और छिबरामऊ और मानीमऊ आदि क्षेत्रों में हाल ही में बोई गई आलू की अगेती फसल पानी में डूबने से बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई है। वहीं तेज हवा के झोंकों से तैयार धान की फसल खेतों में गिर गई है। इससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। सौरिख क्षेत्र के किसानों के मुताबिक, सैकड़ों बीघा में बोया गया आलू पानी भरने से सड़ने की कगार पर पहुंच गया है। दो दिन पहले हुई बारिश के बाद खेतों में पहले से पानी भरा था। अब दोबारा बारिश होने से स्थिति और खराब हो गई। किसान जगदीश, श्याम सिंह, बालवीर, रामनरेश, सत्यपाल और रामवीर सिंह ने बताया कि आलू और धान दोनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.