लखनऊ, अप्रैल 9 -- फल पट्टी क्षेत्र मलिहाबाद में मौसम के बदलते मिजाज ने आम की फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है। जिससे क्षेत्र के हजारों बागवानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। क्षेत्र में आंधी और बेमौसम बारिश ने खिलते हुए बौर (आम के फूल) को जमीन पर बिछा दिया। केवलहार गांव के बागवान जहीर खां ने बताया कि आंधी के कारण बौर झड़ गए हैं, जिससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा। उन्होंने बताया कि 'अगमन' बौर की फसल अब आकार ले रही है और स्वस्थ है। लेकिन 'पछमन' बौर के लिए आने वाला एक सप्ताह बेहद संवेदनशील है। ढेढेमऊ गांव के महेंद्र सिंह ने बताया कि मलिहाबाद की पूरी अर्थव्यवस्था आम के कारोबार पर टिकी है। बच्चों की पढ़ाई, शादी-विवाह से लेकर घर के निर्माण तक, सब कुछ इसी फसल के भरोसे रहता है। लगातार मौसम की बेरुखी ने अब उम्मीदों को धराशायी करना...