बागपत, मई 1 -- बागपत। जिलेभर में गुरुवार को एक बार फिर से मौसम ने करवट बदली। सुबह से दोपहर तक सूर्यदेव की तल्खी ने परेशान रखा। इसके बाद दोपहर दो बजे तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। झमाझम बारिश के बीच करीब आधे घंटे तक ओलावृष्टि भी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, बारिश से दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सिसाना गांव के पास जलभराव हो गया, जिसके चलते वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। आंधी से घंटों तक बागपत शहर समेत 80 से अधिक गांवों की बिजली गुल रही। आंधी और ओलावृष्टि से आम बागानों को काफी नुकसान हुआ है। गुरुवार को मौसम का मिजाज बार-बार बदलता रहा। सुबह से दोपहर 12 बजे तक आसमान साफ रहा और धूप तेज रही। इसके बाद आसमान में बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी। दोपहर करीब दो बजे आसमान बादलों से पट गया। दिन में अंधेरा छा गया। कुछ देर बाद ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.