दरभंगा, अप्रैल 1 -- दरभंगा/जाले, हिटी। जिले में मंगलवार की रात 09.30 बजे के बाद आंधी-बारिश के साथ कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। इससे गेहूं, आम और लीची सहित सब्जी की फसल को भारी नुकसान हुआ है। गत 20 मार्च की शाम हुई आंधी-पानी की तबाही से किसान उबरे भी नहीं थे कि आंधी-पानी और ओलावृष्टि ने किसानों की बची-खुची उम्मीदों को भी एक तरह से चकनाचूर कर दिया है। बारिश के कारण कई जगहों पर बिजली भी गुल हो गई। जाले प्रखंड के जोगियारा के किसान भोला सिंह कहते हैं 20 मार्च की आंधी-पानी में फसल खासकर गेहूं की फसल खेतों में बर्बाद हो रही थी, जिसे किसान निकालने की जुगत में लग थे। आंधी-पानी और ओलावृष्टि से रही-सही उम्मीदों पर भी पानी फिर गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.