आंधी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से अधेड़ की मौत
आजमगढ़, मई 30 -- आजमगढ़, संवाददाता। नौतपा के बीच शुक्रवार को अलसुबह तेज हवा, गरज-चमक और बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली, वहीं तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। तेज आंधी और बारिश से कई स्थानों पर पेड़ और डालियां गिर गईं, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित रही। शहर के निचले इलाकों में जलभराव होने से नगर पालिका प्रशासन के नालों की सफाई के दावों की भी पोल खुल गई। वहीं महराजगंज थाना क्षेत्र के कमाल कोहलटा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री था। मौसम विभाग के अनुसार जिले में 70 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। एक पखवारे से भीषण गर्मी और लू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.