आंधी-बारिश के बीच ढही दीवार, महिला की दबकर मौत
बस्ती, जून 29 -- बस्ती, हरिशंकर त्रिपाठी। बस्ती जिले के परसरामपुर थानाक्षेत्र के जटौलिया गांव में सोमवार सुबह कच्ची दीवार ढहने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। तेज बारिश के बाद हुए हादसे में महिला कच्ची दीवार के मलबे के नीचे दब गई। ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन महिला को बचाया नहीं जा सका। पुलिस के साथ ही तहसील प्रशासन स्तर से भी घटनाक्रम की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। यह भी पढ़ें- मकान पर गिरी आकाशीय बिजली, महिला की मलबे में दबकर मौत बताया जा रहा है कि परसरामपुर थानाक्षेत्र के जटौलिया की रहने वालीं गिरिजा देवी (60) पत्नी स्व. सुखराम यादव, सोमवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे अपने घर से किसी काम के लिए बाहर जा रही थीं। जैसे ही वह अपने घर से बाहर निकली, तभी उनके घर के सामने कच्ची दीवार अचानक भर-भराकर उनके ऊपर गिर गई, जिससे वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.