लखनऊ, जून 5 -- लखनऊ मुख्य संवाददाता राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में बीते 24 घंटों के दौरान आंधी बारिश ने मौसम बदला। बावजूद इसके आठ जिलों में हीट इंडेक्स 50 डिग्री तक दर्ज किया गया। शुक्रवार को गोरखपुर में 3.4 और आजमगढ़ में 8.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। साथ ही कानपुर और हमीरपुर में कुछ जगह हल्की बौछार या बूंदाबांदी दर्ज हुई। मौसम विभाग ने यूपी के 22 जिलों में शनिवार को भी आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रखने का यलो अलर्ट जारी किया है। यह भी पढ़ें- उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल, हीट इंडेक्स 50 पहुंचायूपी में मौसम बदला मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ के साथ हरियाणा और मध्य यूपी के ऊपर चक्रवाती हवा की स्थिति बनी हुई है। इस स्थिति के बीच एक लम्बी ट्रफ लाइन भी बन गई है। अमौसी मौसम मुख्यालय के अनुसार इसका असर शनिवार तक जारी रह...