आंधी-बारिश के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिली
फरीदाबाद, मई 14 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में बुधवार रात आई तेज आंधी और तेज बारिश के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। गुरुवार सुबह सूरज निकलते ही तेज तपिश ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। दिन चढ़ने के साथ गर्मी का असर और बढ़ता गया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के समय सूरज की तपिश इतनी तेज थी कि लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। हवा नहीं चलने के कारण उमस और गर्माहट अधिक महसूस हुई। यह भी पढ़ें- मौसम: राजधानी में पारा 40 पार, बढेगी गर्मी तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते बाजारों और सड़कों पर आवाजाही भी कम रही। दोपहर के समय केवल जरूरी काम से निकलने वाले लोग ही सड़कों पर दिखाई दिए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.