आंधी-बारिश के बाद पालकोट में ब्लैकआउट
गुमला, मार्च 30 -- पालकोट, प्रतिनिधि । प्रखंड क्षेत्र में सोमवार दोपहर बाद आई हल्की आंधी और बारिश के बाद मौसम तो सुहावना हो गया,लेकिन इसके साथ ही पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बारिश के बाद पालकोट प्रखंड पूरी तरह ब्लैकआउट की स्थिति में पहुंच गया। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।मामले में पावर हाउस कर्मी केदार गुप्ता ने बताया कि आंधी और बारिश के कारण पालकोट-बसिया 33 केवी संचरण लाइन में फॉल्ट आ गया है। इसी वजह से पूरे क्षेत्र में बिजली बाधित हो गई है। उन्होंने बताया कि विभाग के कर्मी लाइन में आई खराबी को दूर करने में जुटे हुए हैं और जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। समाचार लिखे जाने तक पूरे पालकोट प्रखंड में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.