आंधी-बारिश के बाद दौलतपुर कलां के 14 गांवों की बत्ती गुल
बुलंदशहर, जून 30 -- क्षेत्र में सोमवार देर रात्रि आंधी और बारिश के बाद क्षेत्र के विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। दौलतपुर कलां बिजली घर से जुड़े नरसेना, बलरामपुर, यूनिसपुर, मोहम्मदपुर बरवाला समेत 14 गांव में देर रात ब्लैकआउट रहा। ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। ग्रामीण प्रशांत शर्मा, प्रवीण कुमार, किरणपाल, प्रमोद कुमार आदि ने बताया कि रात्रि करीब 2:00 बजे क्षेत्र की बत्ती गुल हो गई। गर्मी और उमस के चलते लोगों की नींद उड़ गई। ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों से की गई। इस संबंध में स्याना एक्सईएन ने बताया कि आंधी और बारिश के चलते 33 केवीए लाइन ब्रेकडाउन हो गई थी। जिसे ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.