आंधी-बारिश के बाद दो दर्जन गांवों की आपूर्ति प्रभावित, मरम्मत का काम जारी
इटावा औरैया, जून 2 -- जसवंतनगर। रविवार शाम आई तेज आंधी और बारिश ने तहसील क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया । खराब मौसम के कारण क्षेत्र में करीब 70 बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिससे दो दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई । यह भी पढ़ें- जिले के 50 से अधिक गांवों में अब भी बिजली नहीं बिजली विभाग की मरम्मत कार्य बिजली विभाग की टीमें लगातार मरम्मत कार्य में जुटी हैं और क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त करने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अब तक लगभग 50 खंभों को बदलकर अथवा मरम्मत कर कई गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है, जबकि शेष 20 खंभों पर तेजी से कार्य चल रहा है।शाहजहांपुर, पड़रपुरा, चादनपुर, ललखोर, खेड़ा बुजुर्ग और धनुआ सहित कई गांवों में अभी भी बिजली व्यवस्था पूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.