आंधी-बारिश के बाद दिल्ली रोड और नया मुरादाबाद में रातभर गुल रही बिजली
मुरादाबाद, मई 31 -- मुरादाबाद। शनिवार शाम आई तेज आंधी और बारिश के बाद शहर के दिल्ली रोड और नया मुरादाबाद क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद पूरी रात बहाल नहीं हो सकी, जिससे हजारों उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों के अनुसार शाम को बिजली गुल होने के बाद लगातार विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उपभोक्ताओं ने टोल-फ्री नंबर पर भी शिकायत दर्ज कराई, हालांकि वहां से भी समस्या के समाधान को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। लोगों का कहना है कि संबंधित जेई से संपर्क करने पर बताया गया कि आंधी के कारण बिजली लाइन में फॉल्ट आ गया है, जिसे ठीक कराने का काम चल रहा है। यह भी पढ़ें- दिनभर रहा बिजली संकट, फॉल्ट सही कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.