आंधी बारिश के दौरान गिर हुए थे जख्मी, 55 दिन बाद हुई मौत
भागलपुर, मई 11 -- कहलगांव का रहने वाला था युवक लोचन ठाकुर, 15 मार्च की घटना, 10 मई को मौत भागलपुर, प्रधान संवाददाताआंधी बारिश के दौरान सड़क पर गिरने से जख्मी हुए शख्स की 55 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। 32 साल का लोचन ठाकुर कहलगांव के सनोखर अगैया का रहने वाला था। मायागंज स्थित अस्पताल में रविवार की शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि 15 मार्च को जब वह अपने घर लौट रहा था तभी आंधी बारिश की वजह से वह बाइक से गिरकर जख्मी हो गया था। उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। इलाज के लिए उसे पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर 29 अप्रैल को उसे मायागंज स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने बताया कि लोचन गुजरात में रहकर काम करता था। वह घर आया था। उसके दो बच्चे भी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.