आजमगढ़, जून 7 -- आजमगढ़, संवाददाता। आंधी-बारिश के बाद जिले में एक बार फिर तापमान बढ़ने लगा है। रविवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 10 जून तक तापमान में बढ़ोतरी और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 11 जून को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने वाला नया पश्चिमी विक्षोभ मौसम में बदलाव ला सकता है। गर्मी बढ़ने के साथ ही संक्रामक बीमारियों के मरीजों की संख्या भी कम नहीं हो रही है। मंडलीय जिला अस्पताल में प्रतिदिन 150 से 200 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकांश मरीज डायरिया, उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित हैं। अस्पताल के पर्चा काउंटर पर भी मरीजों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। चिकित्सक लोगों को खानपान और स्वच्छता को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दे र...