इटावा औरैया, मई 30 -- इटावा, संवाददाता। शुक्रवार की रात को चली आंधी और उसके बाद 11:00 बजे तक हुई बारिश के चलते बिजली सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई । इसके चलते रात में मुश्किल से 4 घंटे ही बिजली मिल पाई।शहरी क्षेत्र में ही हालत खराब रही ग्रामीण क्षेत्रों में तो रात की गई बिजली सुबह आई। शहर में आंधी की शुरुआत के साथ ही रात करीब 9:00 बजे बिजली सप्लाई बंद कर दी गई रात 11:00 के बाद जब बारिश कम हुई तो बिजली सप्लाई खोली गई तो कई स्थानों पर फॉल्ट हुए ।फाल्ट की मरम्मत के बाद बिजली सप्लाई बहाल करने का सिलसिला चलता रहा और रात 2:00 बजे के बाद ही बिजली सप्लाई व्यवस्थित हो पाई तब तक लोग बिना बिजली के परेशान रहे। यह भी पढ़ें- आंधी बारिश का कहर, कहीं गिरी दीवार तो कहीं टीन छप्पर उड़े हालांकि बदले मौसम ने गर्मी से राहत दी है लेकिन बिजली खूब परेशान कर रहीहै...