संभल, जून 11 -- बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश का असर रेलवे संचालन पर भी देखने को मिला। मौसम खराब होने के कारण गुरुवार को चन्दौसी रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रयागराज से चलकर देहरादून जाने वाली लिंक एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 5:25 बजे के बजाय करीब चार घंटे की देरी से सुबह 9:30 बजे चन्दौसी स्टेशन पहुंची। वहीं अलीगढ़-गजरौला पैसेंजर ट्रेन भी अपने निर्धारित समय सुबह 7:25 बजे के स्थान पर लगभग चार घंटे विलंब से 11:30 बजे स्टेशन पहुंची। इसके अलावा लखनऊ जनशताब्दी एक्सप्रेस करीब 45 मिनट देरी से चली, जबकि चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय दोपहर 3:50 बजे के बजाय शाम 5:52 बजे चन्दौसी रेलवे स्टेशन पहुंची। यह भी पढ़ें- यूपी में 80 क...