भदोही, अप्रैल 3 -- भदोही, संवाददाता। मौसम के बिगड़े मिजाज ने बिजली विभाग के तैयारियों की कलई खोल दी है। जिसकी बानगी शुक्रवार को देखने को मिली। दोपहर में आई तेज आंधी एवं बरसात के कारण मोढ़ एवं फत्तूपुर फीडर की बत्ती गुल हो गई। आपूर्ति रात में 10 बजे तक बहाल नहीं हो पाई थी। बता दें कि उक्त दोनों फीडरों में बाबा आदम के जमाने के तारों को दौड़ाया गया है। हल्की सी आंधी एवं बरसात होने पर आपूर्ति को बाधित कर दिया जाता है। इसके कारण उपभोक्ताओं को दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। शुक्रवार को दोपहर में अचानक मौसम का मिजाज दो बजे बदला। तेज आंधी के साथ ही बरसात हुई। इसके कारण मोढ़ फीडर की आपूर्ति दिन में एक बजे से ही बंद कर दी गई थी। रात में 10 बजे तक आपूर्ति नहीं हो पाई थी। मच्छर, गर्मी एवं उमस के कारण ग्रामीणों को नींद हराम रही। उपभोक्ताओं ने कहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.