आंधी-बारिश के आठ दिन बाद भी एक दर्जन से अधिक गांवों में अंधेरा, ग्रामीण बेहाल
उरई, जून 4 -- कुसमिलिया। संवाददाता बीते गुरुवार की रात आई तेज आंधी और बारिश ने क्षेत्र में बिजली व्यवस्था की कमर तोड़ दी है। कुसमीलिया फीडर से जुड़े एक दर्जन से अधिक गांवों में आठ दिन बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है, जिससे ग्रामीण भीषण गर्मी और उमस में नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।आंधी के कारण गिरे विद्युत पोल और टूटी लाइनों के चलते डकोर, मोहम्मदाबाद, ऐरी रमपुरा, गुढ़ा, बंधोली, सिमिरिया, मुहाना, जैसारी खुर्द और कहटा समेत एक दर्जन से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। हालांकि, कुछ गांवों में आंशिक रूप से आपूर्ति बहाल की गई है, लेकिन अधिकांश क्षेत्र अभी भी अंधेरे में डूबा है। बिजली नहीं होने से ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। भीषण गर्मी में लोग रात भर छतों पर टहलकर बिजली आने का इंतजार करते हैं। मच्छर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.