आंधी-बारिश के अलर्ट के बीच बिजली कटौती से लोग बेहाल
औरैया, मई 27 -- औरैया। जनपद में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती और बार-बार हो रही ट्रिपिंग ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार को औरैया का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। उमस और तेज धूप के कारण दिनभर लोग बेहाल रहे, वहीं रात में भी बिजली की आंखमिचौली से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। मौसम विज्ञान विभाग केंद्र लखनऊ ने आज और कल औरैया समेत आसपास के क्षेत्रों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। इसके बाद जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल इधर शहर से लेकर कस्बों और गांवों तक बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहर के सत्तेश्वर मोहल्ला निव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.