पूर्णिया, मार्च 22 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। शुक्रवार की शाम आई तेज आंधी और बारिश ने प्रखंड क्षेत्र के किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अचानक बदले मौसम ने ऐसी तबाही मचाई कि खेतों में लहलहा रही मक्का और कटाई के लिए तैयार गेहूं की फसल बुरी तरह प्रभावित हो गई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों की प्रमुख आर्थिक फसल मक्का खेतों में ही गिरकर बर्बाद हो गई। वहीं कटाई के लिए तैयार खड़ी गेहूं की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है । इस प्राकृतिक आपदा ने किसानों की महीनों की मेहनत को पल भर में मिट्टी में मिला दिया। भवानीपुर प्रखंड के बसंतपुर चिंतामणि उस्कावरी, लाठी, सुरैति, सोनमा, सोनदीप मिलिक, श्रीपुर मिलिक, सुपौली, गोंदवारा पतकेलि और शहीदगंज पंचायतों के किसान इस तबाही से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। इन इलाकों में मक्का और गेह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.