आंधी-बारिश का कहर, सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित, बिजली गुल
पाकुड़, मार्च 28 -- अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में बीती रात आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। प्रकृति के इस बदले मिजाज के कारण क्षेत्र में कई जगहों पर पेड़ गिर गए, जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न हुई और बिजली आपूर्ति भी पूरी तरह ठप हो गई।पोखरिया रोड स्थित प्रोजेक्ट स्कूल के समीप एक विशाल पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिर जाने से मुख्य मार्ग आंशिक रूप से बाधित हो गया। इसके चलते बड़े वाहनों को पार होने में काफी परेशानी हुई, हालांकि छोटी गाड़ियां सड़क के किनारे से किसी तरह रास्ता बनाकर निकलती रहीं। वहीं, साहिबगंज-गोविंदपुर हाईवे पर सलपतरा के पास भी पेड़ गिर जाने से राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।तूफान का सबसे गहरा असर विद्युत व्यवस्था पर पड़ा है। 33 केवी लाइन में तकनीकी खराबी आने और ब्रेकडाउन ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.