आंधी-बारिश का कहर, महिला सहित चार की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 14 -- अंतू/लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मौसम में अचानक बदलाव के बीच बुधवार शाम वज्रपात, टिनशेड उड़ने और दीवार गिरने से महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। अंतू, लालगंज, महेशगंज और बाघराय इलाके में घटनाओं से देर तक अफरातफरी मची रही। पुलिस ने चारों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। अंतू थाना क्षेत्र के छतरपुर रघना में लालबहादुर वर्मा की वज्रपात से मौत हो गई। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के ओझा का पुरवा बीजूमऊ में धर्मेंद्र यादव उर्फ भीम आंधी आने पर टिनशेड पर ईंट रखने लगा। इसी दौरान आंधी के झोंके से टिनशेड उड़ा और वह नीचे गिर गया। सिर में टिनशेड लगने से उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- काल बनकर आई आंधी, गिरे पेड़-दीवार, 11 की मौत बाघराय थाना क्षेत्र के नारंगपुर गांव निवासी राजेन्द्र कुमार शर्मा की पत्नी शांति देवी आंगन में रखे सामान ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.