अलीगढ़, अप्रैल 8 -- अलीगढ़, लोकेश शर्मा। अलीगढ़ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम बार-बार रंग बदल रहा है। मंगलवार को गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश ने आमजन को परेशानी में डाल दिया। अब मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए आंधी-बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं, जिससे जनजीवन पर व्यापक असर पड़ सकता है। मंगलवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। सुबह से ही तेज हवाएं चलीं। आसमान में हल्के बादल छाए रहे। कुछ समय के लिए बादल छंटने पर धूप जरूर खिली, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद फिर से बादल घिर आए। हवा की भी रफ्तार तेज हो गई। करीब पौने तीन बजे गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस दौरान आंधी ने शहर की रफ्तार थाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.