सीतामढ़ी, मार्च 22 -- सीतामढ़ी। जिले में शुक्रवार और शनिवार को आई तेज आंधी और बारिश ने रबी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। गेहूं, सरसों, चना, मसूर और मटर की फसलें इस मौसम की मार से बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। कई जगहों पर तेज हवा के कारण फसलें जमीन पर गिर गईं। जिससे उत्पादन में भारी गिरावट की आशंका जताई जा रही है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार जिले में एक लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में रबी फसलों की खेती की गई है। अचानक बदले मौसम के कारण करीब 30 से 40 फीसदी तक उत्पादन घटने की संभावना है।खासकर गेहूं की फसल, जो इस समय पकने की अवस्था में है। उसे सबसे अधिक नुकसान हुआ है। वहीं सरसों और दलहनी फसलों पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ा है।किसान ने सरकार से मुआवजे की मांग : फसल नुकसान से चिंतित किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग तेज कर दी है। किसानों का कहना ...