अमरोहा, मई 14 -- हसनपुर, संवाददाता। आंधी-बरसात से बिजली आपूर्ति पूरी तरह छिन्न-भिन्न हो गई। तहसील क्षेत्र में 42 खंभे टूट गए जबकि 13 ट्रांसफार्मर खराब हो गए। विभाग को एक करोड़ से अधिक का नुकसान होने की बात कही जा रही है। देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल करने की कोशिश जारी थी।एक्सईएन राजेश प्रसाद ने बताया कि बुधवार सुबह की आंधी से हसनपुर देहात बिजलीघर की लाइनों के 16 समेत तहसील क्षेत्र में कुल 42 खंभे टूटे हैं। कालका वाली डगरौली के नजदीक पेड़ गिरने से बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। बागड़पुर मुन्जप्ता के जंगल में तीन खंभे तार समेत जमीन पर आ गए। यह भी पढ़ें- ग्रामीण इलाके में 400 पोल गिरे, दर्जनों ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त उझारी उप संस्थान से शहर के बिजलीघर को आपूर्ति देने वाली लाइन पर जगह-जगह पेड़ या टहनी टूटकर गिरने से फाल्ट हुआ है। सिहाली जागी...