आंधी-बरसात संग आकाशीय बिजली का कहर, आठ लोग घायल, एक मवेशी की मौत
अमरोहा, मई 14 -- हसनपुर, संवाददाता। क्षेत्र में बुधवार सुबह आंधी-बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। आंधी में पेड़ गिरने के बाद अलीगढ़ व गजरौला मार्ग पर घंटों ट्रैफिक बाधित रहा। टीन शेड, मकान व दीवार गिरने से दो बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गए जबकि एक मवेशी की मौत हो गई। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बावनखेड़ी गांव के दो घरों के लेंटर व दीवार चटकने के संग विद्युत चालित घरेलू सामान फुंक गया। तहसील प्रशासन द्वारा नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है。 यह भी पढ़ें- तेज आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, पेड-खम्भा गिरने से किसान की मौत, दो दर्जन घायलआंधी का प्रभाव बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे क्षेत्र के आसमान में घिरे काले बादलों से अंधेरा छा गया। करीब दस बजे तेज आंधी के संग बरसात होने लगी। आंधी इतनी तेज थी कि गजरौला मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास पापड़ी का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.