आंधी बरसात ने मचाई तबाही,, 35 बिजली के खंभे उखड़े,, आपूर्ति ठप
मेरठ, मई 14 -- बुधवार देर रात्रि आई आंधी ने खादर क्षेत्र के दर्जनों गांवों में कहर बरपाया। आंधी व बरसात के चलते मुख्य मार्ग समेत अन्य मार्गों पर वृक्ष टूटकर गिर गए और बिजली आपूर्ति चरमरा गई। आंधी में तारापुर, सराय खादर, फाजलपुर, कुन्हेड़ा, रठौरा कला और बड़ी चमरौध समेत करीब एक दर्जन गांव प्रभावित हुए। हस्तिनापुर से रामराज जाने वाले मार्ग पर कई स्थानों पर वृक्ष गिरने से मुख्य मार्ग बाधित हो गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को रातभर भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार की प्रातः के समय ग्रामीण व वन विभाग के कर्मचारी वृक्षों को हटाने में लगे। तब जाकर दोपहर बाद आवागमन शुरू कराया जा सका। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश में 12 घंटे ठप रही बिजली, कहीं पेड़ गिरे तो कहीं टीन शेड उड़ गईं कई स्थानों पर ग्रामीणों और राहगीरों ने स्वयं पेड़ हटाने का प्रयास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.