आंधी प्रभावितों से मिले राज्य मंत्री, 20 लोगों को बांटे सहायता चेक
चंदौली, मई 16 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बीते बुधवार को आई तेज आंधी से प्रभावित गांवों का शुक्रवार को समाज कल्याण राज्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री संजीव सिंह गौड़ ने दौरा किया। उन्होंने मझगावां, तेंदुआ ठठवां गांवों में पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात करके उनकी समस्याओं को सुना। मंत्री ने पीड़ितों को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान राज्य मंत्री ने आंधी से क्षतिग्रस्त मकानों का भी निरीक्षण किया। कई परिवारों के घरों की छत उड़ जाने तथा घरेलू सामान नष्ट होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को शीघ्र राहत पहुंचाने का निर्देश दिया। इस दौरान करीब 20 प्रभावित लोगों को आर्थिक सहायता के रूप में प्रतीक चेक भी वितरित किया गया। यह भी पढ़ें- दिवंगत मां-बेटे के घर पहुंचे सपा नेता व विधायक सहायता पाकर पीड़ित परिवारों ने र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.