मोतिहारी, मार्च 22 -- मोतिहारी। जिले में शनिवार सुबह से रुक रुक कर बारिश होने से जन जीवन प्रभावित रहा। बारिश के साथ तेज हवा चलने से मौसम सर्द बना रहा। दोपहर तीन बजे के करीब हल्की धूप निकली। लेकिन मौसम की बेरूखी से लोग परेशान दिखे। मौसम विभाग ने आंधी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। बारिश से रबी फसल को भारी नुकसान: आंधी बारिश से रबी फसल को भारी नुकसान हुआ है। गेहूं की फसल में लगी बाली अभी पुष्ट भी नहीं हुई थी। तबतक ओले की मार पड़ गई। तेज आंधी ने खेत में गेहूं फसल को सुला दिया,जिससे किसानों को नुकसान हुआ है। मक्का फसल भी तेज आंधी के झोंके नहीं सह सकी। मक्का फसल भी गिरने से बड़े पैमाने पर बर्बाद हुई है। तेतरिया के प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने कहा की 45 प्रतिशत फसल की क्षति हुई है।आलू उगाए किसानों की कमर टूटी: किसान कोड़ाई कर खेत से खलिहान तक आल...