बस्ती, मार्च 22 -- रुधौली। शनिवार सुबह तेज आंधी पानी के बीच बिजली के तार गिरने से 10 घंटे तक नगर पंचायत रुधौली में बिजली बाधित रही, जिससे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली के बाधित रहने पर व्यापार पर भी असर पड़ा। बिजली बाधित रहने से लोग व्यापारियों को जनरेटर चलाकर काम चलाना पड़ा। तमाम लोगों के मोबाइल चार्ज नहीं हो पाए। नगर पंचायत रुधौली में बांसी पावर स्टेशन से बिजली की सप्लाई की जाती है, जिससे आए दिन बिजली की समस्या बनी रहती है। शनिवार की सुबह चार बजे तेज आंधी पानी आने के कारण 33 हजार केवी बिजली के तार रुधौली बांसी के बीच करही के निकट टूटकर गिर गया, जिससे बिजली बाधित रही। बिजली कर्मचारियों ने दोपहर के बाद भी बिजली के तार को जोड़ा जा रहा था। आंधी पानी के आने से कई जगहों पर बिजली की फाल्ट होने से भी एक बिजली की समस्या बनी रह...