गिरडीह, मई 1 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी अंचल क्षेत्र के कोसोगोंदोदिघी पंचायत अंतर्गत महेशियादिघी गांव में बुधवार शाम आई आंधी और बारिश से एक महिला उर्मिला देवी का कच्चा खपरैल मकान का कुछ हिस्सा धंसकर जमींदोज हो गया। पीड़ित महिला उर्मिला देवी ने बताया कि बुधवार को वह अपने घर में थी। उसी समय अचानक तेज आंधी व बारिश शुरू हो गई। जिससे उनके कच्चे घर का आगे का हिस्सा भर भराकर गिर गया। उन्होंने बताया कि उनके पति की पहले ही मौत हो चुकी है। उनका कोई पुत्र भी नहीं है। परिवार में कोई कमाऊ सदस्य नहीं रहने से रहन-सहन में अब परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- कल्याणपुर में तेज आंधी-पानी से दस बकरियों की मौत परेशानी से निजात दिलाने के लिए उन्होंने प्रशासन से सहायता एवं आवास की सुविधा दिलाने की मांग की। यह भी पढ़ें- आंधी में करकट से दबकर महिला घायल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.