आंधी-पानी से रुरुगंज में जनजीवन अस्त-व्यस्त, पेड़ गिरने से बिजली ठप
औरैया, अप्रैल 7 -- रुरुगंज, संवाददाता। मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे आई तेज आंधी और बारिश ने रुरुगंज क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज हवाओं के चलते कई गांवों में पेड़ गिर गए, जिससे रास्ते अवरुद्ध हो गए और लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आंधी के दौरान नीम और बबूल समेत कई पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर पड़े। रुरुखुर्द, कटरा, पूर्वा मुनुशाह समेत करीब आधा दर्जन गांवों में बिजली के खंभे भी धराशायी हो गए, जिससे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। नेवलगंज विद्युत उपकेंद्र के रुरुगंज फीडर से जुड़े करीब दो दर्जन गांवों की बिजली गुल हो गई। बिजली बाधित होने से लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी, वहीं पेयजल आपूर्ति समेत अन्य आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित रहीं। ग्रामीणों के अनुसार आंधी की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते लोग घरों में ही दुबक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.