औरंगाबाद, अप्रैल 3 -- तापमान 39 डिग्री तक पहुंचा, फिर बदली हवा से गिरा तापमान कई जगहों पर रबी की खेती को भी नुकसान फोटो- 3 अप्रैल एयूआर 12 कैप्शन- आंधी थमने के बाद आम के टिकोले चुनता किसान औरंगाबाद/अंबा, संवाद सूत्र इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी आंधी और हल्की बारिश से लोगों को अलग-अलग परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को जिले भर में तेज आंधी के बाद बारिश भी हुई। इससे आम की खेत को नुकसान हुआ है वहीं चना और गेहूं की फसल को भी नुकसान हुआ है। दोपहर के बाद मौसम में अचानक बदलाव हुआ। आंधी और बारिश से गेहूं की खड़ी फसल खेत में पसर गई। इसी तरह चना और मसूर काट कर खेतों में रखा गया था जो हल्की बारिश से भींग गया। इसी तरह पेड़ों में लगे आम के टिकोले टूट कर गिर गए। सुबह से ही तेज धूप निकली और दोपहर होते-होते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.