मोतिहारी, मार्च 20 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। शुक्रवार करीब 4.15 बजे दिन में तेज आंधी से अफरातफरी मच गई। आंधी व उड़ रहे धूलकण से बचने के लिए लोग इधर उधर छिपते नजर आए। करीब आधे घंटे तक आंधी पानी का जोर रहा। इस दौरान बिजली की कड़क व मेघगर्जन से लोग घरों में दुबकने को विवश रहे। तेज आंधी से शहर के मीना बाजार जानेवाले रोड में मोतीझील के पास बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से घंटों आवागमन बाधित रहा। सड़क पर जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी हुई। गनीमत रहा कि कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया। इसके अतिरिक्त शहरी क्षेत्र में नरेगा पार्क सहित अन्य जगह भी पेड़ उखड़ गए। नगर निगम प्रशासन पेड़ को हटाकर आवागमन सुचारु रखने में जुटा रहा। बारिश से सड़क पर जगह जगह पानी जमा हो गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.