आंधी-पानी से मेन लाइन का पोल गिरा, आपूर्ति बाधित
मिर्जापुर, जून 11 -- हलिया। आंधी पानी से मंगलवार देर शाम को विद्युत उपकेंद्र बरी से पोषित नौगवा मेन लाइन का पोल गिरने से बरी बिजली उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे बरी उपकेंद्र से पोषित फीडरों के लगभग 40 गांवों की बिजली ठप रही। लगातार बीस घंटे तक बिजली आपूर्ति के ठप होने से क्षेत्र में पेयजल किल्लत भी शुरू हो गई। बिजली के अभाव में ब्लाक और पुलिस के कामकाज भी प्रभावित रहे। उपकेंद्र के अवर अभियंता ने इस संबंध में बताया कि पोल को सही करने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगा। यह भी पढ़ें- मेजा डिवीजन के 18 उपकेंद्रों में 40 बिजली के पोल टूटे, आपूर्ति बाधित नौगवां स्थित पावर हाऊस के मेन लाइन से हलिया के बरी उपकेंद्र को बिली की सप्लाई दी जाती है। मंगलवार देर शाम को आंधी-पानी की चपेट में आने से मेन लाइन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.