सासाराम, मई 5 -- चेनारी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की शाम झमाझम बारिश और तेज गर्जन के बीच आंधी पानी ने तबाही मचाई। सड़कों पर दो दर्जन जगहों पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। वहीं कुदरा-चेनारी, चेनारी-शिवसागर पथ पर कई बिजली के पोल टूटकर गिर गए। जिसे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं जलजमाव से चेनारी के लोग परेशान रहे। कई इलाके में रात भर बिजली गुल रही। ऐसे में लोग पेयजल के लिए तरसते रहे। वहीं सेमरी गांव में तेज आंधी के कारण पोल्ट्री फार्म गिरने से हजारों मुर्गियां दब कर मर गईं। यह भी पढ़ें- आंधी-पानी से 18 घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति यह भी पढ़ें- सुपौल के राघोपुर प्रखंड में आंधी-बारिश का कहर यह भी पढ़ें- राघोपुर में आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गरीबों के आशियाने उजड़े

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...