आंधी-पानी से बिजली व्यवस्था फिर चरमराई
कन्नौज, जून 13 -- छिबरामऊ। मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली। शनिवार की सुबह अचानक आंधी-पानी के चलते विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। हाइवे किनारे पेड़ की डाल टूटकर एचटी लाइन पर जा गिरी, जिससे बिजली कार्यालय के तमाम उपकरण फुंक गए, जिससे क्षेत्र की करीब सात घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान पेयजल व्यवस्था भी चरमरा गई। शनिवार की सुबह करीब चार बजे तेज हवा के साथ वर्षा शुरू हो गई। जिससे विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय से संचालित नगर के चार फीडरों के अलावा निगम मंडी फीडर की आपूर्ति भी गुल हो गई और नगर में अंधेरा छा गया। तेज हवा के चलते जीटी रोड हाईवे पर किसान कोल्ड स्टोरेज के पास पेड़ की डाल टूटकर हाईटेंशन लाइन पर जा गिरी, जिससे इनकमिंग फस्र्ट का चिमटा व स्पाउट जल गया। जिसके बाद मरम्मत कार्य शुरू किया गया। सुबह के समय बिजली न मिलने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.