पटना, मई 8 -- राज्य में शुक्रवार को आंधी पानी से शाम में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। राज्य का लगभग दो तिहाई हिस्सा घंटों अंघेरे में रहा। सामान्य दिनों की तुलना में 25 फीसदी बिजली कम आपूर्ति हुई। गांवों से लेकर शहर तक बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। गांवों में पूरी तरह अंधेरा छाया रहा। बिजली कंपनियों के अधिकारियों के अनुसार सामान्य दिनों में पीक आवर यानी शाम पांच से रात 11 बजे के बीच सात हजार मेगावाट तक बिजली आपूर्ति होती है। लेकिन शुक्रवार की शाम सात बजे एक हजार मेगावाट कम बिजली आपूर्ति हुई। आंधी-पानी के कारण राज्य के दर्जनों फीडर बंद हो गए। सैकड़ों पोल गिर गए। ट्रांसफॉर्मर जल गए। बिजली के तार पर पेड़ गिर गए। इससे सब-स्टेशनों के कार्य प्रभावित हुए। कई ग्रिड को बंद करना पड़ा। सबसे बुरा हाल ग्रामीण इलाकों का रहा। दक्षिण बिहार की तुलना में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.