देवरिया, जून 11 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। गुरुवार की तड़के आई तेज आंधी-पानी के चलते विद्युत आपूर्ति चरमरा गई। शहर के पुरवा, रामलीला मैदान विद्युत उपकेंद्र से भी इससे जुड़े मोहल्ले में आपूर्ति प्रभावित रही जिससे सुबह घरों में पानी की किल्लत हुई। वहीं गौरीबाजार डिविजन में आंधी पानी का सर्वाधिक असर रहा। इससे जुड़े क्षेत्रों में लगभग 40 विद्युत पोल टूटकर गिर गए। जिससे आपूर्ति प्रभावित रही। वहीं विभागीय कर्मचारी आपूर्ति बहाल करने में पूरे दिन जुटे रहे। यह भी पढ़ें- बरेली में आंधी-बारिश का कहर! 14 घंटों से बिजली संकट झेल रहे कई इलाके, पानी किल्लत बढ़ीगुरुवार की भोर में मौसम का मिजाज गुरुवार की भोर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी पानी के चलते शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते शहर के पुरवा विद्युत उपकेंद्र से ...