पीलीभीत, अप्रैल 5 -- पीलीभीत। शनिवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने क्षेत्र में किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। सुबह रविवार को रुक रुक कर बारिश होती रही। सबसे ज्यादा नुकसान आम की फसल को हुआ है। तेज हवाओं के चलते आम के पेड़ों पर लगे बौर और छोटे फल बड़ी संख्या में टूटकर जमीन पर गिर गए। गेहूं को फसल तेज हवाओं में बिछ गई। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के मुताबिक पांच मिमी बारिश से गेहूं को नुकसान हुआ है। किसानों के मुताबिक इस समय आम की फसल पर बौर और फल बनने का महत्वपूर्ण दौर चल रहा था। शनिवार की रात अचानक बदले मौसम ने भारी क्षति पहुंचाई। कई बागों में पेड़ों के नीचे गिरे बौर और फलों की परत साफ देखी जा सकती है। इससे इस साल आम की पैदावार पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों ने बताया कि तेज हवा इतनी जोरदार थी कि पेड़ों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.